महाराष्ट्र सरकार आशा भोसले के प्रस्ताव के अनुरूप संगीत संस्थान का निर्माण करेगी : फडणवीस

महाराष्ट्र सरकार आशा भोसले के प्रस्ताव के अनुरूप संगीत संस्थान का निर्माण करेगी : फडणवीस

महाराष्ट्र सरकार आशा भोसले के प्रस्ताव के अनुरूप संगीत संस्थान का निर्माण करेगी : फडणवीस
Modified Date: April 13, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: April 13, 2026 4:29 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार मशहूर गायिका आशा भोसले के प्रस्ताव के अनुरूप एक संगीत संस्थान का निर्माण करेगी।

सात दशकों तक अपनी अविस्मरणीय गानों से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाली 92 वर्षीय गायिका का रविवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

फडणवीस की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भी भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके तहत मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और कैबिनेट मंत्री बैठक में उपस्थित थे।

फडणवीस के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि भोसले द्वारा परिकल्पित संगीत संस्थान के निर्माण के लिए कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान का प्रस्ताव भोसले ने रखा था और सरकार इसे आगे बढ़ाएगी।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में