Government Jobs New Rule: युवा ध्यान दें!.. सरकारी नौकरी पाने के लिए कराना होगा ये मेडिकल टेस्ट.. जानें राज्य की सरकार ने क्यों लिया फैसला

Government Jobs New Rule: हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से डोप टेस्ट करवाना होगा।

Government Jobs New Rule: युवा ध्यान दें!.. सरकारी नौकरी पाने के लिए कराना होगा ये मेडिकल टेस्ट.. जानें राज्य की सरकार ने क्यों लिया फैसला

Government Jobs New Rule/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 30, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: May 30, 2026 6:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बदला सरकारी नौकरी का नियम।
  • सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों को डोप टेस्ट करवाना हुआ अनिवार्य।
  • मुख्यमंत्री ने विभागों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।

Government Jobs New Rule: शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि सरकारी नौकरी में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के डोप परीक्षण को अनिवार्य बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने विभागों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सीएम सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थ ‘चिट्टा’ की तस्करी में शामिल पाए गए सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ जन-आंदोलन शुरू किया है। (Government Jobs New Rule) उन्होंने बताया कि 11 मई को सरकार ने उन 123 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जो मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इनमें से 31 कर्मचारियों को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इनमें पुलिस विभाग के 21 कर्मचारी थे।

लंबित मामलों पर जल्द लिया जाएगा फैसला

Government Jobs New Rule:  मुख्यमंत्री ने विभागों से अनुकंपा के आधार पर रोजगार के इच्छुक आवेदकों का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा ताकि लंबित मामलों पर निर्णय लिया जा सके। कर्मचारी कल्याण उपायों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को बजट घोषणा के अनुरूप चतुर्थ श्रेणी के पेंशनभोगियों की लंबित ग्रेच्युटी और अवकाश के नकदीकरण का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (Government Jobs New Rule) सीएम सुक्खू ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी भी मांगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार ने ‘जूनियर ऑफिस असिस्टेंट’ (आईटी) के 500 पद भरने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हाल के तूफानों के कारण वन भूमि पर उखड़े या गिरे पेड़ों का आंकड़ा एकत्र करने के निर्देश भी दिए, ताकि उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर हटाया जा सके।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.