MP Abhishek Banerjee Viral Video: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई, नहीं था कोई पुलिसकर्मी साथ, क्रिकेट हेलमेट पहनकर भागा TMC नेता

TMC MP Abhishek Banerjee Viral Video: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर पहुंचे थे।

MP Abhishek Banerjee Viral Video: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई, नहीं था कोई पुलिसकर्मी साथ, क्रिकेट हेलमेट पहनकर भागा TMC नेता

MP Abhishek Banerjee Viral Video/Image Credit: ANI

Modified Date: May 30, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: May 30, 2026 5:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोनारपुर दौरे के दौरान TMC सांसद को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा
  • घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है
  • घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं

TMC MP Abhishek Banerjee Viral Video: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी आज (30 मई) शनिवार को चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला इतना बिगड़ गया कि लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। अभिषेक बनर्जी के चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए आए थे। वही, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते है कि, गुस्साएं लोगों की भीड़ किस तरह से ममता बनर्जी के भतीजे को पीटते नजर आ रहें है और सांसद अभिषेक क्रिकेट हेलमेट पहनकर भागते नज़र आ रहें है।भीड़ ने चोर-चोर के नारे भी लगाए।

इस घटना के बाद सांसद अभिषेक का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि ये सब भाजपा द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये इनके लोकतंत्र का नमूना है।

TMC सांसद के साथ हुए इस घटना (TMC MP Abhishek Banerjee Viral Video) के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इस दौरान उनके साथ एक भी पुलिसकर्मी क्यों नहीं है? अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.