महाराष्ट्र सरकार अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी: बावनकुले
महाराष्ट्र सरकार अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी: बावनकुले
मुंबई, चार मार्च (भाषा) राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य भर में अवैध उत्खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन निगरानी का दायरा बढ़ाएगी और संयुक्त प्रवर्तन टीम को मजबूत करेगी।
उन्होंने कहा कि रेत, मिट्टी और महत्वपूर्ण खनिजों का उत्खनन करने वाले अवैध गिरोहों में प्रभावशाली व्यक्ति शामिल होते हैं और इन्हें निष्प्रभावी करने में समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के लिए एक विशेष कार्यबल का गठन किया गया है।
विधानसभा में भाजपा के समाधान अवताडे द्वारा तस्करों के वन अधिकारियों पर हमलों के संबंध में उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बावनकुले ने कहा कि कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ड्रोन निगरानी प्रणालियों को तैनात करके प्रत्यक्ष मानवीय हस्तक्षेप के बिना निगरानी को तेज करने का निर्णय लिया है।
इन घटनाओं को ‘गंभीर’ बताते हुए मंत्री ने कहा कि कई मामले दर्ज किए गए हैं।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


