Maharashtra Hostel Snake Bite: आधी रात हॉस्टल में पहुंचा सांप, एक के बाद एक कई छात्राओं को डसा, 3 की मौत, मचा हड़कंप /image: Social Media
गड़चिरोली। Maharashtra Hostel Snake Bite: बरसात आते ही सांप काटने की कई घटनाएं आने लगती हैं। कई मामलों में तो उचित इलाज नहीं मिलने से मौत भी हो जाती है। एक ऐसा ही दर्दनाक मामला महाराष्ट्र के गड़चिरोली में घट गई, यहां आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद हॉस्टल परिसर में दहशत का माहौल है।
Maharashtra Hostel Snake Bite मिली जानकारी के अनुसार एक निजी अनुदानित आवासीय आश्रम स्कूल के हॉस्टल में देर रात यह घटना घटी है। जहां कमरे पहुंचे जहरीले सांप ने एक-एक कर 6 छात्राओं को डस लिया। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से 3 छात्राओं की जान चली गई, वहीं बाकी छात्राओं का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं 5वीं से 8वीं की छात्राएं हैं।
Maharashtra Hostel Snake Bite बताया जा रहा है कि यह घटना धनौरा तालुका के जपतलाई गांव में कुम्परलिंगो कल्चरल एजुकेशनल रिसर्च सोसाइटी द्वारा संचालित आवासीय स्कूल आश्रम के हॉस्टल में रात करीब 2:30 बजे हुई। सांप के काटने से हुई छात्राओं की मौत के बाद छात्राओं और शिक्षकों में डर का माहौल है। वहीं स्कूल परिसर और हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें