महाराष्ट्र : पालघर में अवैध रिश्ते को लेकर दंपति ने व्यक्ति की हत्या की

महाराष्ट्र : पालघर में अवैध रिश्ते को लेकर दंपति ने व्यक्ति की हत्या की

महाराष्ट्र : पालघर में अवैध रिश्ते को लेकर दंपति ने व्यक्ति की हत्या की
Modified Date: May 22, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: May 22, 2026 11:47 am IST

पालघर, 22 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर 33 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तलासरी थाने के निरीक्षक अजय गोरड के अनुसार, पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड निवासी अतानेशभाई राजन माछी का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना के बाद मृतक के पिता ने 20 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मामले के मुख्य संदिग्ध जेरी बाबू माछी (36) को हिरासत में लिया। जेरी वलसाड जिले के पालगांव महादेव फलिया का निवासी है।

गोरड के अनुसार, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हत्या राजन और जेरी की 32 वर्षीय पत्नी के बीच संबंधों को लेकर की गई।’

उन्होंने बताया कि पीड़ित के साथ महिला के संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी को कई बार चेतावनी भी दी थी कि यदि उसने यह रिश्ता खत्म नहीं किया, तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस के अनुसार, अंततः दंपति ने मिलकर पीड़ित की हत्या करने का फैसला किया। उन्होंने पीड़ित को बहला-फुसलाकर पालघर में कुर्जे बांध के पास एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां उन्होंने उसे शराब पिलाई और जब उसे नशा चढ़ गया, तो धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तलासरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में