महाराष्ट्र: झपटमारी के 50 से अधिक मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: झपटमारी के 50 से अधिक मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 25, 2023 / 08:15 PM IST,
    Updated On - June 25, 2023 / 08:15 PM IST

ठाणे, 25 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में झपटमारी के 50 से अधिक मामलों में वांछित 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-विरार वसई और कल्याण पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जो ईरानी गिरोह से संबंधित है। उन्होंने बताया कि एमबीवीवी पुलिस ने आरोपी को एक सीसीटीवी फुटेज में देखा और अंबिविली तक उसका पीछा किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए एक वन क्षेत्र में घुस गया, लेकिन पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को एमबीवीवी पुलिस आगे की जांच के लिए ले गई। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ झपटमारी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित