महाराष्ट्र: छात्र ने पिटाई के बाद लगाई फांसी, स्कूल संचालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र: छात्र ने पिटाई के बाद लगाई फांसी, स्कूल संचालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र: छात्र ने पिटाई के बाद लगाई फांसी, स्कूल संचालक गिरफ्तार
Modified Date: July 13, 2024 / 01:37 pm IST
Published Date: July 13, 2024 12:46 am IST

ठाणे, 12 जुलाई (भाषा) ठाणे जिले के कल्याण स्थित एक स्कूल के निदेशक को 16 वर्षीय छात्र की कथित आत्महत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टिटवाला थाने के अधिकारी ने बताया कि वरप स्थित ‘सेक्रेड हार्ट स्कूल’ की 11वीं कक्षा के छात्र अनीश दलवी ने बृहस्पतिवार को निम्बावली गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्र के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि दलवी ने एक छात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से संदेश भेजने के कारण स्कूल के निदेशक एल्विन एंथनी द्वारा की गई पिटाई के बाद तनाव में आकर यह कदम उठाया। एंथनी ने दलवी और दो अन्य को स्कूल से निकालने की कथित तौर पर धमकी दी थी। एंथनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।’’

भाषा सिम्मी अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।