Petrol Diesel Price Today 09 June 2026: पेट्रोल 7.50 रुपए महंगा…डीजल की कीमत में भारी इजाफा, जानिए अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक क्या है ईंधन का रेट?

Petrol Diesel Price Today 09 June 2026: पेट्रोल 7.50 रुपए महंगा...डीजल की कीमत में भारी इजाफा, जानिए अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक क्या है ईंधन का रेट?

Petrol Diesel Price Today 09 June 2026: पेट्रोल 7.50 रुपए महंगा…डीजल की कीमत में भारी इजाफा, जानिए अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक क्या है ईंधन का रेट?

Petrol Diesel Price Today 09 June 2026: पेट्रोल 8 रुपए महंगा...डीजल की कीमत में भारी इजाफा, जानिए अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक क्या है ईंधन का रेट? image: AI Generated

Modified Date: June 9, 2026 / 09:11 am IST
Published Date: June 9, 2026 9:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल 7.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा
  • घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये पहुंचा
  • कमर्शियल सिलेंडर 3,113 रुपये के पार

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 09 June 2026 ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब सड़क से लेकर कीचन तक दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते कुछ महीने की बात करें तो खुदरा बाजार में बिकने वाली सभी चीजों की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

7.50 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today 09 June 2026:  बात करें देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है, जबकि डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 1000 रुपए से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।

घरेलू सिलेंडर 900 के पार

देखा जाए तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चार साल बाद बढ़े हैं। चार बार की बढ़ोतरी में अबतक ये करीब 7.50 रुपए लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके अलावा सीएनजी और एलपीजी के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 मार्च को रेट तो जारी हुए, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। युद्ध के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट का ऐलान कर दिया। इसके तहत एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली में घरेलू सिलेंडर महंगा होकर 913 रुपए पर पहुंच गया। ठीक 3 महीने बाद दाम फिर 29 रुपए और बढ़ गए। अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए का हो गया है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3000 से ज्यादा

वहीं, ये 3 महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अब तक झटका वाला रहा। महज 3 महीने में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1740.50 रुपए से ₹3,113.50 पर पहुंच गया। यानी सिलेंडर कुल 1373 रुपए महंगा हो गया। यही सिलेंडर फरवरी में 1740.50 रुपए का था।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"