Meenakshi Natarajan Latest News: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरा कांग्रेस का लीडरशिप.. कल 12 बजे इलेक्शन कमिश्नर से करेंगे मुलाक़ात

Meenakshi Natarajan nomination rejected: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस कल चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगी।

Meenakshi Natarajan Latest News: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरा कांग्रेस का लीडरशिप.. कल 12 बजे इलेक्शन कमिश्नर से करेंगे मुलाक़ात

Meenakshi Natarajan nomination rejected || Image- The Indian Express File

Modified Date: June 9, 2026 / 10:48 pm IST
Published Date: June 9, 2026 10:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय।
  • कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कल मुख्य चुनाव आयुक्त से करेगा मुलाकात।
  • नामांकन खारिज होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई।

भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है। उन पर नामांकन पत्र में एक लंबित मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगा था। (Meenakshi Natarajan nomination rejected) नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस अब इस सीट पर नया उम्मीदवार नहीं उतार सकती। जाहिर है इसका फायदा अब भाजपा उम्मीदवार महेश केंवट को मिलेगा। इस तरह एमपी की तीनों ही राज्य सभा सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वही चुनाव आयोग के इस फैसले के विरोध में कल 12 बजे कांग्रेस के आला नेता, वकीलों की टीम और पूरा प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से भेंट करेगी। वे EC के सामने अपनी आपत्ति और शिकायत भी दर्ज कराएँगे।

नामांकन खारिज होने के बाद सियासत तेज

भाजपा नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिकायत की थी कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ तेलंगाना की एक अदालत में मामला लंबित है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने शपथ पत्र में नहीं दी। (Meenakshi Natarajan nomination rejected) जांच के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने फैसले का विरोध किया और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि भाजपा राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास तीसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है, इसलिए वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा पर राजनीतिक दबाव बनाने और चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

राज्यसभा चुनाव का गणित बदला

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 58 वोटों की जरूरत होती है। भाजपा के पास लगभग 165 विधायक हैं, जिससे वह दो सीटें आसानी से जीत सकती है। (Meenakshi Natarajan nomination rejected) कांग्रेस के 65 विधायक होने के कारण मीनाक्षी नटराजन की जीत की उम्मीद थी, लेकिन नामांकन रद्द होने से पार्टी की संभावना खत्म हो गई है।

इस बीच कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और केवल अदालत से मिला नोटिस शपथ पत्र में बताना जरूरी नहीं था। पार्टी ने चुनाव आयोग से मामले की समीक्षा की मांग की है। वहीं, राज्यसभा की 24 सीटों और 3 उपचुनाव सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown