महाराष्ट्र : ठाणे जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - May 27, 2025 / 12:40 PM IST,
    Updated On - May 27, 2025 / 12:40 PM IST

ठाणे, 27 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 51 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तहसीलदार परमेश्वर कासुले ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर में शाहपुर के चाटु बुद्रुक गांव में हुई।

मृतक महिला की पहचान सुनंदा पडवाल के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय सुनंदा पडवाल अपने घर के पीछे स्थित खुले स्थान पर थीं, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। सुनंदा को ठाणे स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस महीने आकाशीय बिजली गिरने से यह चौथी मौत है।

भाषा

योगेश मनीषा

मनीषा