ठाणे में रिंग मेट्रो परियोजना के खिलाफ लोकमान्य नगर के लोगों का विरोध, पूर्ण पुनर्वास की मांग

Ads

ठाणे में रिंग मेट्रो परियोजना के खिलाफ लोकमान्य नगर के लोगों का विरोध, पूर्ण पुनर्वास की मांग

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 09:37 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 09:37 PM IST

ठाणे, सात सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे स्थित लोकमान्य नगर के निवासियों ने सोमवार को कहा कि वे शहर में प्रस्तावित ‘इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना’ का तब तक विरोध करेंगे, जब तक अधिकारी सभी प्रभावित लोगों के पूरी तरह से पुनर्वास की गारंटी नहीं देते।

इस संबंध में लोकमान्य नगर बचाओ सर्वदलीय एक्शन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने दावा किया कि इस परियोजना से ‘‘हजारों घर’’ प्रभावित होंगे।

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निवासियों के हितों की रक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रगति के नाम पर विनाश और विस्थापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रिंग मेट्रो से अधिकतम नागरिकों को लाभ मिलना चाहिए और विस्थापन न्यूनतम होना चाहिए। सरनाइक ने यह मुद्दा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश