महायुति विधान परिषद की सभी 17 सीट पर जीत हासिल करेगी, सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं: शिंदे

महायुति विधान परिषद की सभी 17 सीट पर जीत हासिल करेगी, सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं: शिंदे

महायुति विधान परिषद की सभी 17 सीट पर जीत हासिल करेगी, सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं: शिंदे
Modified Date: May 28, 2026 / 05:54 pm IST
Published Date: May 28, 2026 5:54 pm IST

मुंबई, 28 मई (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन विधान परिषद के आगामी चुनाव में सभी 17 सीट पर चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों में कोई मतभेद नहीं है। शिंदे ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीट बंटवारे का फार्मूला पहले ही बता दिया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीट के लिए चुनाव 18 जून को निर्धारित किए गए हैं जिसमें स्थानीय निकाय के सदस्य एमएलसी को चुनेंगे।

परिणाम 25 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे।

यह पूछने पर कि क्या मतभेदों के कारण सीट बंटवारे में देरी हुई, शिंदे ने इससे इनकार किया।

उन्होंने कहा, “नहीं, कुछ भी रुका नहीं है। बातचीत जारी है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) राज्य में सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल हैं।

शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा, “महायुति में कोई मतभेद नहीं है। हम सभी 17 सीट पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और सभी पर जीत हासिल करेंगे।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में