ठाणे में कार्यालय सहकर्मी के हमले में पुरुष और महिला घायल

ठाणे में कार्यालय सहकर्मी के हमले में पुरुष और महिला घायल

ठाणे में कार्यालय सहकर्मी के हमले में पुरुष और महिला घायल
Modified Date: May 16, 2026 / 01:00 am IST
Published Date: May 16, 2026 1:00 am IST

ठाणे, 15 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के खोपट इलाके में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर एक महिला व एक पुरुष सहकर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हेमंत पाटिल ने बताया कि दोनों घायलों को सर्जरी के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाटिल ने कहा, ‘जिस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से वार किया था, वह भी घायल हुआ है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है। हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही कार्यालय में काम करते हैं।’

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में