छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: September 18, 2021 11:07 am IST

ठाणे, 18 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में पुलिस ने छह साल की बच्ची से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और वह बच्ची का रिश्तेदार है।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी अपनी रिश्तेदार के पड़ोस में रहता है। वह बच्ची के साथ खेलने के बहाने उसे अपने घर ले जाता था और वहां उसका यौन शोषण करता था। कुछ दिनों पहले लड़की के बड़े भाई ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। उसने अपने माता-पिता को यह बात बतायी जिन्होंने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।’’

पुलिस ने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की गयी जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया। उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में