‘लिव इन पार्टनर’ के साथ मारपीट के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

‘लिव इन पार्टनर’ के साथ मारपीट के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

‘लिव इन पार्टनर’ के साथ मारपीट के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: June 16, 2024 / 10:30 pm IST
Published Date: June 16, 2024 10:30 pm IST

ठाणे, 16 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की पिटायी करने और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर अंबरनाथ पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 377, 324, 506 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ ने 13 जून की रात को उसे बेल्ट से पीटा और घूंसे मारे।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए और उसे धमकाया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में