UP Police Recruitment Exam: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे थे अभ्यथी, तभी हो गया बड़ा खेला, छूट गई परीक्षा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

UP Police Recruitment Exam: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे थे अभ्यथी, तभी हो गया बड़ा खेला, छूट गई परीक्षा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

UP Police Recruitment Exam: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे थे अभ्यथी, तभी हो गया बड़ा खेला, छूट गई परीक्षा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

UP Police Recruitment Exam | Photo Credit: AI

Modified Date: June 11, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: June 11, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गूगल मैप ने पहुंचाया जंगल
  • छूट गई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
  • एसपी ने गूगल को भेजा पत्र 

नई दिल्ली: UP Police Recruitment Exam देशभर में होने वाली प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों अक्सर एक जिले से दूसरे जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे समय में एग्जाम सेंटर तक पहुंचना उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। अधिकतर अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए गूगल का सहारा लेता है। लेकिन कई बार गूगल मैप अभ्यर्थियों को गलत लोकेशन (Google Map Wrong Location) पहुंचा देता है, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र ढूंढने में काफी समय बर्बाद करना पड़ता है और कई बार ऐसा होता है कि परीक्षा ही छूट जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) के दौरान गूगल मैप की गलत लोकेशन चार अभ्यर्थियों पर भारी पड़ गई और वे जंगल में पहुंच गए। जिससे चारों की जिसके चलते उनकी परीक्षा छूट गई।

UP Police Exam News मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) जिले में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Exam Candidates) के दौरान सामने आई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चारो अभ्यर्थियों का नाम धर्मेन्द्र चौधरी, अरुण मलिक, विशाल और नकुल है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि गूगल मैप ने उन्हें परीक्षा केंद्र की बजाय शामली के चंदहेड़ी गांव के जंगल क्षेत्र में पहुंचा दिया। (Muzaffarnagar Google Maps Error)

क्या है पूरा मामला ?

बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र चौधरी, अरुण मलिक, विशाल और नकुल की परीक्षा नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित दीपचंद ग्रीन चैंबर इंटर कॉलेज में आयोजित थी। चारों अभ्यर्थी मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे और परीक्षा केंद्र को नहीं देखे थे इस लिए वे गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन मैप ने उन्हें परीक्षा केंद्र के बजाए गलत लोकेशन (Exam Center Location Problem) में पहुंचा दिया। जिससे उनका समय तो बर्बाद हो गया और चारों की परीक्षा भी छूट गई। परीक्षा छूटने के बाद चारों अभ्यर्थी जिला मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई।

एसपी ने गूगल को भेजा पत्र

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा गूगल को भी पत्र भेजा जाएगा। पत्र के माध्यम से यह पूछा जाएगा कि संबंधित परीक्षा केंद्र की लोकेशन के स्थान पर अभ्यर्थियों को शामली क्षेत्र की लोकेशन क्यों दिखाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अभ्यर्थी हापुड़ और दो गाजियाबाद जनपद के निवासी हैं, जिनकी परीक्षा छूटी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।