MG Windsor EV Price: एक बार चार्ज करो और 450Km दौड़ाओ! अब यह लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार 50,000 रुपये सस्ती, क्या आपने पहचानी ये ई-कार?
MG Windsor EV Price: देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल MG Windsor EV पर जून महीने में शानदार ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी ग्राहकों को कुल 50,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। जिसमें एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
(MG Windsor EV Price/ Image Credit: MG Motor)
- जून में MG Windsor EV पर ₹50,000 तक का लाभ मिल रहा है।
- Windsor EV Pro की रेंज 449Km तक है।
- 50 मिनट में बैटरी 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है।
नई दिल्ली: MG Windsor EV Price in India: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में MG Windsor EV तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लॉन्च के बाद से इस इलेक्ट्रिक कार ने शानदार बिक्री दर्ज की है और यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली EVs में शामिल हो चुकी है। जून 2026 में कंपनी ग्राहकों को इस कार पर कुल 50,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इस ऑफर में 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। कंपनी कुछ शर्तों के साथ फ्री पब्लिक चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.10 लाख रुपये से शुरू होकर 18.60 लाख रुपये तक जाती है।
दमदार बैटरी और लंबी ड्राइविंग रेंज
MG Windsor EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है। स्टैंडर्ड मॉडल में 38kWh बैटरी पैक मिलता है जिसकी प्रमाणित रेंज 332 किलोमीटर है। वहीं नए Windsor EV Pro में 52.9kWh LFP बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 449 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। दोनों मॉडल 136 हॉर्सपावर की पावर और 200Nm टॉर्क प्रदान करता है। यह कार शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
फास्ट चार्जिंग से मिनटों में तैयार
चार्जिंग के मामले में भी MG Windsor EV काफी मजबूत साबित होती है। इसमें 7.4kW AC चार्जर दिया गया है जिससे बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 9.5 घंटे का समय लगता है। वहीं 60kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को केवल 50 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यही वजह है कि यह कार लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए भी आकर्षक है।
नए फीचर्स और शानदार डिजाइन
Windsor EV Pro में कई नए और एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें व्हीकल टू व्हीकल (V2V) और व्हीकल टू लोड (V2L) तकनीक दी गई है। जिससे दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों या बाहरी उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है। कार में लेवल-2 ADAS सेफ्टी सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और नया बेज इंटीरियर भी मिलता है। इसके अलावा नए ब्लू, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti e Vitara, Mahindra BE 6, Tata Curvv EV और Hyundai Creta Electric जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Silver Rate Fall Today: अचानक औंधे मुंह गिरी चांदी, एक ही दिन में 5000 रुपये की भारी गिरावट, सोना भी ऐसे फिसला कि खरीदारों की हो गई बल्ले-बल्ले!
- Betul Septic Tank Accident: मौत का कुआं बना सैप्टिक टैंक, दो भाइयों की तड़प-तड़पकर मौत, बचाने उतरा युवक गंभीर
- UP Police Recruitment Exam: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे थे अभ्यथी, तभी हो गया बड़ा खेला, छूट गई परीक्षा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Facebook


