Raja Raghuvanshi Murder Case: ‘भारत छोड़कर भाग चुकी है सोनम’, मृतक राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा दावा, वकील पर लगाए सनसनीखेज आरोप, की CBI जांच की मांग
Raja Raghuvanshi Murder Case: 'भारत छोड़कर भाग चुकी है सोनम', मृतक राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा दावा, वकील पर भी लगाए आरोप, की CBI जांच की मांग
Raja Raghuvanshi Murder Case | Photo Credit: AI
- सोनम नेपाल भागी
- परिजनों का दावा, आधिकारिक पुष्टि नहीं
- कोर्ट का फैसला सुरक्षित
इंदौर: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) मामले से जुड़ी खबर सामने आ रही है। राजा रघुवंशी के परिजनों ने बड़ा दावा करते हुए आरोप लगाया है। परिवार आरोप है कि मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) भारत छोड़कर नेपाल भाग चुकी है।
राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा दावा
Raja Raghuvanshi Murder Case दरअसल, आज राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) के भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने आशंका जताई है। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) भारत छोड़ चुकी है और नेपाल भाग चुकी है। उन्होंने दावा किया सोनम शिलांग में नहीं है। हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसके अलावा राजा रघुवंशी के भाई ने वकील पर भी आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपी सोनम वकील की मदद से नेपाल पहुंची है। विपिन रघुवंशी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके।
कल हुई थी सुनवाई
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी केस में बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी की नियमित जमानत को रद्द करने की मांग वाली राज्य सरकार की याचिका पर अपनी सुनवाई पूरी कर ली है। दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुनने के बाद कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुरक्षित रख लिया है।
हनीमून के दौरान हुई थी हत्या
इंदौर के सहकार नगर निवासी 30 वर्षीय राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi Murder Case) पत्नी सोनम के साथ हनीमून में शिलांग गया था। इसी दौरान मई 2025 में साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। शिलांग पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह ने इंदौर के सुपारी किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी से राजा की हत्या करवाई थी। पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था।
‘भारत छोड़कर नेपाल जा चुकी है सोनम..’ राजा रघुवंशी मामले में भाई विपिन का बड़ा आरोप#MadhyaPradesh #IndoreNews #RajaRaghuvanshi https://t.co/YWGtJp53fd
— IBC24 News (@IBC24News) June 11, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: कुछ दिन बाद बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, मंगल गोचर से होगी अपार धनवर्षा
- 11 june ka rashifal: आज कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी का हाल
- Vande Bharat: TMC में प्रलय, कांग्रेस में होगा विलय! तृणमूल कांग्रेस गहराती जा रही टूट, क्या सांसदों के इस्तीफे से दीदी पर बढ़ रहा दबाव?

Facebook


