Kanpur Viral News: पिता के साथ बड़ा कांड, बर्थ सर्टिफिकेट की जगह बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब जिंदा साबित करने भटक रहा परिवार

Kanpur Viral News: पिता के साथ बड़ा कांड, बर्थ सर्टिफिकेट की जगह बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब जिंदा साबित करने भटक रहा परिवार

Kanpur Viral News: पिता के साथ बड़ा कांड, बर्थ सर्टिफिकेट की जगह बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब जिंदा साबित करने भटक रहा परिवार

Kanpur Viral News /Photo Credit: Social Media

Modified Date: June 11, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: June 11, 2026 2:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जिंदा बच्चे को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया
  • जन्म प्रमाण पत्र की जगह परिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया
  • पीड़ित पिता कई महीनों से रिकॉर्ड सुधारने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है

Kanpur Viral News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे। यहां अपने नवजात बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने गए पिता के साथ बड़ा कांड हो गया। पिता जन्म प्रमाण के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन जब दस्तावेज मिला तो उसमें बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। अब पिता को पिछले कई महीनों से अपने जीवित बेटे को सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे है।

क्या है पूरा मामला?

Kanpur Viral News ये पूरा मामला नरवल तहसील के सरसौल विकासखंड अंतर्गत बांबी गांव का है। जितेंद्र कुमार पुत्र जगलाल के अनुसार उनके बेटे अयांश का जन्म 9 जनवरी 2026 को घर पर हुआ था। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन जब दस्तावेज प्राप्त हुआ तो उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। जन्म प्रमाण पत्र की जगह 24 फरवरी 2026 को बच्चे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि इस गंभीर गलती को सुधारवाने के लिए वह कई महीनों से ब्लॉक और तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक न तो त्रुटि को सुधारा गया और न ही जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.