ठाणे में एक व्यक्ति ने अपनी सहजीवन साथी के सामने आत्महत्या की
ठाणे में एक व्यक्ति ने अपनी सहजीवन साथी के सामने आत्महत्या की
ठाणे, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छत्तीसगढ़ के 23-वर्षीय एक युवक ने विवाद के बाद अपनी सहजीवन साथी के सामने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना डोंबिवली (पूर्व) इलाके में मनपाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को यह घटना घटी।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के महासमुंद निवासी पिंटू देवा श्रीवास नामक व्यक्ति अपनी 20-वर्षीय सहजीवन साथी के साथ यहां रहता था।
पुलिस ने बताया कि श्रीवास ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी सहजीवन साथी पर बेवफाई का शक करते हुए उससे झगड़ा किया। बताया जाता है कि युवक ने उससे गाली-गलौज और मारपीट की, फिर एक कांच की बोतल तोड़कर उससे खुद पर वार किया, जिससे उसके सीने और गर्दन पर चोट लगी।
यहां एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद श्रीवास ने युवती के कपड़े पकड़े, उन्हें अपने गले में बांधा और फंदा लगा लिया। उसे तुरंत डोंबिवली स्थित सरकारी शास्त्री नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि मानपाडा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भाषा यासिर सुरेश
सुरेश

Facebook


