ठाणे में खड़ी कार के अंदर एयरबैग के अचानक खुलने से व्यक्ति की मौत
ठाणे में खड़ी कार के अंदर एयरबैग के अचानक खुलने से व्यक्ति की मौत
ठाणे, 27 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खड़ी कार के भीतर अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय एक युवक की अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को काशीमीरा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक पेशे से कार डीलर था और जब वह 15 साल पुरानी एक कार में बैठा था, तभी वाहन का सुरक्षा तंत्र अचानक सक्रिय हो गया।
उन्होंने बताया कि एयरबैग खुलने से लगे जोरदार झटके के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सरकारी दस्तावेजों से पता चलता है कि कार काफी पुरानी होने के बावजूद उसके पास वैध फिटनेस प्रमाण पत्र था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में ‘ऑटोमोबाइल’ विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


