ठाणे में विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी

ठाणे में विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी

ठाणे में विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी
Modified Date: May 18, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: May 18, 2026 10:43 am IST

ठाणे, 18 मई (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अमेरिकी डॉलर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी कर तीन लोगों ने कथित तौर पर 35 वर्षीय व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने ठाणे जिले के डोंबिवली निवासी पीड़ित से संपर्क किया था और दावा किया कि उसका रिश्तेदार कुछ अमेरिकी डॉलर के नोट बदलना चाहता है।

उन्होंने बताया कि 12 मई को आरोपियों ने कलंबोली के एक अस्पताल के पास पीड़ित को रूमाल में लिपटे हुए कुछ बंडल दिखाए,जो अमेरिकी मुद्रा लग रहे थे।

पीड़ित ने नोट को असली समझकर दो लाख रुपये नकद दे दिए , इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पीड़ित को बाद में पता चला कि उसे दिए गए बंडल वास्तव में कागज के रोल और साबुन की टिकिया थे, जिन पर एक डॉलर चिपकाया गया था ताकि वे असली दिखें।

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सुरभि मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में