ठाणे में व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
ठाणे, 23 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात कल्याण तालुका के म्हारलगांव इलाके में हुई जिसके कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कल्याण तालुका थाने के निरीक्षक मुकेश ढगे ने बताया कि मल्खंब कम्पाउंड में रात करीब नौ बजे दीपक सुखदेव ढगे, विजय भिड़े और परशुराम भिड़े ने रवींद्र उर्फ पिंटया उर्फ डोक्या यशवंत अहीरे को घेर लिया।
उन्होंने बताया कि रवींद्र का दीपक के साथ किसी बात पर विवाद था और वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहा था।
अधिकारी ने कहा कि इस बात से नाराज तीनों आरोपियों ने रवींद्र को रोका और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके पेट, सिर और चेहरे पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद पीड़ित के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा प्रचेता सिम्मी
सिम्मी

Facebook


