ट्रेन की छत पर सवार मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को बचाया गया
ट्रेन की छत पर सवार मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को बचाया गया
मुंबई, पांच मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन को रोक दिया गया ताकि उसकी छत पर सवार मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति को बचाया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दोपहर करीब दो बजे बदलापुर-दादर एसी लोकल ट्रेन की छत पर 25 वर्षीय एक युवक को देखा गया।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को कल्याण स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर रोक दिया गया और बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
अधिकारी ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूरी सुरक्षा जांच के बाद, बिजली आपूर्ति बहाल की गई जिससे ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई।
अधिकारी ने बताया कि पूरी कार्रवाई 12 मिनट के भीतर पूरी हो गई।
व्यक्ति की पहचान मलका फिद्रे (25) के रूप में हुई, जिसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारण कुछ समय तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं।
भाषा
राखी अविनाश
अविनाश

Facebook


