मोहनलाल की फिल्म ‘अतिमनोहरम’ 24 दिसंबर को होगी रिलीज

मोहनलाल की फिल्म ‘अतिमनोहरम’ 24 दिसंबर को होगी रिलीज

मोहनलाल की फिल्म ‘अतिमनोहरम’ 24 दिसंबर को होगी रिलीज
Modified Date: June 26, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: June 26, 2026 4:59 pm IST

मुंबई, 26 जून (भाषा) मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल ने कहा है कि उनकी अगली फीचर फिल्म ‘अतिमनोहरम’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेता ने बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया, जिसमें वह अभिनेत्री मीरा जैस्मीन के साथ नजर आ रहे हैं।

मोहनलाल (66) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘उसकी दुनिया की शुरुआत और अंत उन लोगों से होता है, जिन्हें वह अपना परिवार कहता है।’’

‘अतिमनोहरम’ के जरिए मोहनलाल एक बार फिर फिल्मकार तरुण मूर्ति के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2025 में रिलीज हुई रोमांचक फिल्म ‘थुडारुम’ में साथ काम किया था।

‘अतिमनोहरम’ का निर्माण ‘मॉलीवुड टाइम्स’ (2026) और ‘ओडुम कुथिरा चाडुम कुथिरा’ (2025) जैसी फिल्मों के निर्माता आशिक उस्मान ने किया है।

फिल्म में मोहनलाल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जबकि मीरा जैस्मीन उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी।

मोहनलाल हाल ही में अपनी सुपरहिट ‘दृश्यम’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ में नजर आए थे।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, वह अगली बार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘खलीफा: पार्ट 1’ में विशेष भूमिका (कैमियो) में दिखाई देंगे। ‘खलीफा: पार्ट 1’ अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा, मोहनलाल जूड एंथनी जोसेफ की फिल्म ‘थुडक्कम’ में भी नजर आएंगे, जो ओणम के अवसर पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए उनकी बेटी विस्मया मोहनलाल अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत अमित

अमित


लेखक के बारे में