मुंबई: मशहूर कैफ़े मोंडेगर, तीन अन्य प्रतिष्ठान मुश्किल में; एफडीए ने लाइसेंस निलंबित किए

मुंबई: मशहूर कैफ़े मोंडेगर, तीन अन्य प्रतिष्ठान मुश्किल में; एफडीए ने लाइसेंस निलंबित किए

मुंबई: मशहूर कैफ़े मोंडेगर, तीन अन्य प्रतिष्ठान मुश्किल में; एफडीए ने लाइसेंस निलंबित किए
Modified Date: September 15, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: September 15, 2026 9:59 pm IST

मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मंगलवार को कहा कि उसने मुंबई के मशहूर रेस्तरां ‘कैफे मोंडेगर’ और तीन अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, क्योंकि वहां खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया।

नियामक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एफडीए ने 12 सितंबर को कोलाबा के मेट्रो हाउस स्थित ‘कैफ़े मोंडेगर’ का निरीक्षण किया और सुरक्षा व साफ़-सफ़ाई से संबंधित गंभीर कमियां पाईं।

राज्य की एजेंसी ने कांदिवली-ईस्ट में महाराष्ट्र बिरयानी सेंटर, घाटकोपर वेस्ट में त्रिभुवन डेयरी फार्म और घाटकोपर ईस्ट में महावीर काजू एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए।

एफडीए ने कहा कि जांच में इन जगहों पर खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में