मुंबई: फिल्म निर्माता के साथ 10.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी

मुंबई: फिल्म निर्माता के साथ 10.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी

मुंबई: फिल्म निर्माता के साथ 10.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Modified Date: October 27, 2023 / 12:49 am IST
Published Date: October 27, 2023 12:49 am IST

मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के अंधेरी में एक फिल्म निर्माता के साथ उनके घरेलू सहायक ने 10.35 लाख रुपये की कथित तौर पर धोखाधड़ी की। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में रिलीज हुई ‘बागी’, ‘एक था राजा’, ‘आक्रोश’, ‘प्यासा’ जैसी फिल्मों के निर्माता रमेश जगदीश शर्मा (65) ने मंगलवार को डीएन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा, ‘‘शर्मा की शिकायत के अनुसार, उनके घरेलू सहायक इरफान जावेद सैय्यद ने यूपीआई-आधारित एक ऐप डाउनलोड किया और शर्मा के बैंक खाते को उससे जोड़ दिया। वह उनके साथ पांच साल से काम कर रहे है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘29 जून से 11 अक्टूबर के बीच 20 वर्षीय आरोपी ने शर्मा के खाते से 10.35 लाख रुपये हस्तांरित कर लिये।’’

भाषा

देवेंद्र नोमान

नोमान


लेखक के बारे में