मुंबई: ‘लालबागचा राजा’ गणेश पंडाल के पास बेहोश हुए व्यक्ति की मौत

मुंबई: ‘लालबागचा राजा’ गणेश पंडाल के पास बेहोश हुए व्यक्ति की मौत

मुंबई: ‘लालबागचा राजा’ गणेश पंडाल के पास बेहोश हुए व्यक्ति की मौत
Modified Date: September 25, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: September 25, 2026 10:16 am IST

मुंबई, 25 सितंबर (भाषा) मध्य मुंबई में ‘लालबागचा राजा’ गणेश पंडाल के पास बेहोश हुए 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई।

12 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान लालबाग इलाके में भारी भीड़ जुटती है और इस उत्सव के दौरान मौत की यह दूसरी घटना है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने कालाचौकी पुलिस थाने से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि स्थानीय निवासी विजय आनेकर ‘लालबागचा राजा’ पंडाल के पास हनुमान मंदिर के निकट बैठे थे, तभी वह बेहोश हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आनेकर को परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका।

इससे पहले 17 सितंबर को पुणे निवासी 25 वर्षीय जयदीप मेघराज नेमाडे की ‘लालबागचा राजा’ गणपति पंडाल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी।

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में