मुंबई पुलिस ने रेमा डिसूजा से वसूली मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को हिरासत में लिया
मुंबई पुलिस ने रेमा डिसूजा से वसूली मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को हिरासत में लिया
मुंबई, 23 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से 50 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश के 2018 के मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखा के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने पुजारी को बेंगलुरु जेल से हिरासत में लिया और बृहस्पतिवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया।
एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 56 वर्षीय गैंगस्टर ने 2018 में कोरियोग्राफर और एक फिल्म निर्माता के बीच वित्तीय विवाद के बाद डिसूजा और उनकी पत्नी को कथित तौर पर धमकी दी थी और उनसे 50 लाख रुपये की मांग की थी।
पुजारी के खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कर्नाटक में 49 मामले दर्ज हैं।
अधिकारी ने बताया कि वसूली का मामला गैंगस्टर के खिलाफ लंबित नौ मामलों में से दूसरा है जिसके लिए उसे हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सेनेगल सरकार ने पिछले साल गैंगस्टर के खिलाफ नौ मामलों में अभियोजन को मंजूरी दी थी, जिनमें से तीन में कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) को लागू किया गया है।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


