प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ‘विरोधाभासी’ बयानों पर मुंबई पुलिस ने जरांगे से स्पष्टीकरण मांगा

प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ‘विरोधाभासी’ बयानों पर मुंबई पुलिस ने जरांगे से स्पष्टीकरण मांगा

प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ‘विरोधाभासी’ बयानों पर मुंबई पुलिस ने जरांगे से स्पष्टीकरण मांगा
Modified Date: September 17, 2026 / 12:45 am IST
Published Date: September 17, 2026 12:45 am IST

मुंबई, 16 सितंबर (भाषा) मुंबई पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को नोटिस जारी कर मुंबई में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर उनके ‘‘विरोधाभासी’’ बयानों पर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह कदम पुलिस द्वारा दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे को प्रदर्शन करने की अनुमति देने से बार-बार इनकार किए जाने के बाद उठाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जरांगे ने शुरुआत में एक पत्र देकर कहा था कि वह अकेले प्रदर्शन करेंगे और उनके साथ केवल 50 लोग होंगे।

हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को जब वह (जरांगे) जालना जिले से मुंबई के लिए रवाना हुए, तो उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी थे।

यह नोटिस 15 सितंबर को जारी किया गया, जिसमें पुलिस ने जरांगे से प्रस्तावित प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है।

जरांगे ने अधिकारियों को बताया था कि वह अकेले प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, उन्होंने मीडिया के जरिये मराठा समुदाय के लोगों से अपने सामान के साथ कथित तौर पर तैयार रहने और उनके आह्वान पर मुंबई पहुंचने की अपील की थी।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में