Salman Khan Eid 2026 : ईद पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भावुक पल! अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही सलीम खान ने सलमान के साथ किया फैंस का दीदार

ब्रेन हेमरेज से उबरने के बाद Salim Khan पहली बार परिवार संग सार्वजनिक रूप से नजर आए, Salman Khan ने बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से फैंस का किया अभिवादन।

Salman Khan Eid 2026 : ईद पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भावुक पल! अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही सलीम खान ने सलमान के साथ किया फैंस का दीदार

Salman Khan Eid 2026 / Image Source : Screengrab

Modified Date: March 21, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: March 21, 2026 11:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ब्रेन हेमरेज के बाद पहली बार दिखे Salim Khan
  • alman Khan ने फैंस को फ्लाइंग किस भेजा
  • Galaxy Apartments के बाहर उमड़ी भारी भीड़

मुंबई :ईद के मुक़द्दस मौके पर सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक राहत भरी और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान के पिता सलीम खान, ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्थिति को मात देकर पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। शनिवार को ईद के मौके पर उन्होंने पूरे परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

सलीम खान की वापसी

यह मौका खान परिवार और फैंस के लिए बेहद खास था, क्योंकि सलीम खान लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पहली बार सामने आए। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था और एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ कांच

घर के बाहर हुई हालिया गोलीबारी की घटना के बाद, सलमान खान ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। Salim Khan Father Health Update उन्होंने अपनी बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से फैंस को फ्लाइंग किस दिए और हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। सलमान ने खुद इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस मौके पर उनकी मां सुशीला चरक, भाई अरबाज और सोहेल खान सहित बहन अर्पिता के बच्चे भी वहां मौजूद थे।

 Salman Khan Instagram Videoफैंस की भारी भीड़

सलीम खान की एक झलक पाने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा थी। उनकी स्वस्थ उपस्थिति ने उन लाखों चाहने वालों की चिंता दूर कर दी है जो उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से लगातार दुआएं कर रहे थे। पूरा खान परिवार एक साथ खुश नजर आया, जिसने इस ईद की खुशी को दोगुना कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..