नासिक कुंभ मेला: ध्वज स्तंभ शिलान्यास पूजन संपन्न

नासिक कुंभ मेला: ध्वज स्तंभ शिलान्यास पूजन संपन्न

नासिक कुंभ मेला: ध्वज स्तंभ शिलान्यास पूजन संपन्न
Modified Date: June 11, 2026 / 06:32 pm IST
Published Date: June 11, 2026 6:32 pm IST

नासिक, 11 जून (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में अगले साल होने जा रहे सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत बृहस्पतिवार को पंचवटी क्षेत्र के रामकुंड में ध्वज स्तंभ शिलान्यास पूजन का आयोजन किया गया।

पूजन समारोह का आयोजन गंगा गोदावरी पंचकोटि (तीर्थ) पुरोहित संघ, नासिक द्वारा किया गया।

गोदावरी मंदिर में लगाए जाने वाले 31 फुट ऊंचे ध्वजदंड और सिंहस्थ कुंभ मेले के 51 फुट ऊंचे मस्तूल की पूजा रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य महाराज ने की। इस मौके पर महाराष्ट्र के कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद रहे।

महाजन ने इस अवसर पर कहा, ‘‘अगले साल नासिक-त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित होगा और इसमें 12 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए, इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार और प्रशासन की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। नासिक के हर निवासी को स्वयंसेवक बनना चाहिए और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की मेजबानी करने की पहल करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सड़क, बुनियादी ढांचा, परिवहन, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं समेत 35,000 करोड़ रुपये के कई विकास कार्य किये जा रहे हैं, जिससे नासिक में बड़ा बदलाव आएगा।’’

महाजन ने कहा, ‘‘ कुंभ मेले की सफलता के लिए साधु-संतों, अखाड़ों, जन-प्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस तंत्र और नागरिकों का योगदान जरूरी है और सभी को इस लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।’’

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में