नासिक पुलिस ने नीट प्रश्नपत्र लीक के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

Ads

नासिक पुलिस ने नीट प्रश्नपत्र लीक के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 05:40 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 05:40 PM IST

नासिक (महाराष्ट्र), 12 मई (भाषा) नासिक पुलिस ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने मामले में मंगलवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चौहान ने कहा, ‘‘नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के लिए आज सुबह राजस्थान पुलिस से अनुरोध प्राप्त हुआ। उसी के अनुसार, नासिक पुलिस की अपराध शाखा की द्वितीय इकाई ने एक व्यक्ति को पकड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए यहां आयेगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की है तथा सरकार ने सीबीआई को इन ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश