CG Teacher Salary Order: छत्तीसगढ़ के इन शिक्षकों का नहीं बनेगा वेतन, खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया ऐलान, खत्म हुआ मौज करने वाले कर्मचारियों का दौर

Ads

CG Teacher Salary Order: छत्तीसगढ़ के इन शिक्षकों का नहीं बनेगा वेतन, खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया ऐलान, खत्म हुआ मौज करने वाले कर्मचारियों का दौर

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 03:11 PM IST
HIGHLIGHTS
  • अटैचमेंट प्रथा होगी खत्म
  • मूल स्कूल से ही बनेगी सैलरी
  • अटैचमेंट वाले स्कूल से नहीं मिलेगा वेतन

रायपुर: CG Teacher Salary Order छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और सुचारू करने के लिए ​शिक्षा विभाग ने कई अहम फैसले लिए हैं। जहां एक ओर सरकार ने शिक्षकों को रिटायरमेंट के बाद भी शिक्षण सत्र के अंत तक सेवा देने का निर्देश दिया है तो दूसरी ओर जिन स्कूलों के बोर्ड रिजल्ट खराब होंगे उसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल जिम्मेदार माने जाएंगे और उन पर कार्रवाई भी होगी। वहीं, अब शिक्षा विभाग में अटैचमेंट खत्म करने का फैसला किया गया है। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है।

अटैच्ड शिक्षकों का नहीं बनेगा वेतन: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

CG Teacher Salary Order शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अटैचमेंट में दूसरे स्कूलों में नौकरी कर रहे शिक्षकों को अपनी मूल पदस्थापना वाली जगह पर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि अटैचमेंट प्रथा अब खत्म हो रही है और मूल पदस्थापना वाले स्कूल से ही शिक्षकों की सैलरी बनेगी। वहीं, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि दूसरे स्कूलों में अटैच्ड शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।

रिटायरमेंट के बाद भी सेवा देंगे शिक्षक

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि पुनर्नियुक्ति संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की आवश्यक कार्यवाही अपने स्तर पर शीघ्र सुनिश्चित करें। शासन के इस निर्णय से शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

G Teacher Salary Order क्या है?

इस आदेश के अनुसार अटैचमेंट पर कार्यरत शिक्षकों का वेतन अब केवल उनकी मूल पदस्थापना वाले स्कूल से ही बनाया जाएगा।

क्या अटैच्ड शिक्षकों को दूसरे स्कूल से वेतन मिलेगा?

नहीं, शिक्षा मंत्री के अनुसार दूसरे स्कूल में अटैच रहकर कार्य करने वाले शिक्षकों को वहां से वेतन नहीं मिलेगा।

क्या शिक्षकों की अटैचमेंट व्यवस्था खत्म की जा रही है?

हां, राज्य सरकार ने अटैचमेंट प्रथा समाप्त करने का निर्णय लिया है।

रिटायर हो चुके शिक्षक कितने समय तक सेवा दे सकेंगे?

पात्र शिक्षक शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतिम दिन तक पुनर्नियुक्ति के आधार पर सेवा दे सकेंगे।

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है?

स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।