Ganga Mai ki Betiyan 1st July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ’ की कहानी में जल्द ही एक भावुक मोड़ आने वाला है, क्योंकि जल्दबाज़ी में सिद्धू द्वारा की हुई गलतियों की वजह से आख़िरकार उसका स्नेहा से झगड़ा जो जाता है। एक तरफ, जहां सिद्धू को लगता है कि उसके तेज से लड़कर सही किया, वहीँ दूसरी तरफ, स्नेहा किसी भी स्थिति में हिंसा का समर्थन नहीं करती है।
आगामी एपिसोड की शुरुआत कॉलेज के स्टूडेंट्स से होती है जो बीच बाज़ार हुई सिद्धू और तेज की लड़ाई को लेकर आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। स्टूडेंट्स इस बात से हैरान हैं कि दुर्गावती के बेटे ने अपने ही चचेरे भाई को खुलेआम पीटा, क्योंकि तेज कुछ गलत कर रहा था। यह घटना देखते ही देखते पूरे शहर में आग की तरह फैल जाती है और आख़िरकार उड़ती-उड़ती स्नेहा तक भी पहुँच जाती है।
जब स्नेहा को पता चलता है कि तेज ने उसके कार्यस्थल पर आकर हंगामा किया था इसलिए सिद्धू ने उसकी पिटाई की है और सिद्धू की इस हरकत की सराहना करने के बजाय, वह उसे कानून अपने हाथों में लेने के लिए कड़ी फटकार लगाती है। स्नेहा साफ़ शब्दों में सिद्धू से कहती है कि गुंडों जैसा बर्ताव करने से किसी का सम्मान हासिल नहीं किया जा सकता।
वह सिद्धू को चेतावनी देते हुए कहती है कि यदि वह गुंडागर्दी करके या ताक़त के बल पर मामले सुलझाएगा, तो वह उसे कभी माफ़ नहीं करेगी और न ही उसका सम्मान करेगी। उसकी बातें सुनकर, सिद्धू की आँखें नम हो जाती हैं और वह भावुक होकर पूछता है कि उसका सम्मान वापिस पाने के लिए उसे क्या करना होगा?
स्नेहा उसे सच का आईना दिखते हुए जवाब देती है कि सम्मान अच्छे कर्मों से कमाया जाता हैं किसी को डराकर नहीं.. जिस दिन लोग उसके चरित्र और उसके कामों की सराहना करेंगे, उस दिन वह भी उसका सम्मान करेगी, लेकिन उसके इस गुंडों जैसे बर्ताव का समर्थन कभी नहीं करेगी।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या सिद्धू आखिरकार स्नेहा का सम्मान वापस पाने की लिए नया रास्ता अपनाएगा? या तेज के बार-बार उकसाने पर सिद्धू फिर अपना आप खो बैठेगा?