Nashik TCS Case Nida khan : TCS धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड निदा खान गिरफ्तार, SIT ने ऐसे दबोचा, अब हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए चर्चित TCS धर्मांतरण और शोषण मामले में पुलिस SIT को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 25 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

Nashik TCS Case Nida khan : TCS धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड निदा खान गिरफ्तार, SIT ने ऐसे दबोचा, अब हो सकते हैं बड़े खुलासे

Nashik TCS Case Nida khan / Image Source : FILE

Modified Date: May 8, 2026 / 08:20 am IST
Published Date: May 8, 2026 8:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • 25 दिनों से फरार मुख्य आरोपी निदा खान को SIT ने किया गिरफ्तार
  • महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और धर्मांतरण के गंभीर आरोप
  • छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासों की उम्मीद

नासिक: Nashik TCS Case Nida khan महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए सनसनीखेज TCS धर्मांतरण और शोषण के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 25 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

धर्मांतरण और यौन शोषण के गंभीर आरोप

Nida khan News आरोपी निदा खान पर महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण करने जैसा आरोप है। इतना ही नहीं, उन पर कर्मचारियों पर धार्मिक दबाव बनाने और जबरन धर्मांतरण (Religious Conversion) कराने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद से ही पुलिस की टीमें निदा की तलाश में जुटी थीं।

SIT की छापेमारी और गिरफ्तारी

25 दिनों तक ठिकाने बदलने के बाद आखिरकार SIT ने खुफिया जानकारी के आधार पर छत्रपति संभाजीनगर में निदा खान को दबोच लिया।  Nashik TCS Case Update इस मामले में पुलिस पहले ही कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि निदा खान की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे रैकेट और इसके पीछे जुड़े बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.