Donald Trump On Iran : ईरानी हमलों के बीच ऐसे सुरक्षित निकले 3 अमेरिकी डिस्ट्रॉयर! ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कोई नुकसान नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारी हमलों के बीच अमेरिका के तीन डिस्ट्रॉयर सुरक्षित निकल गए। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी जवाबी कार्रवाई में ईरानी नावें तबाह हो गईं और मिसाइल-ड्रोन हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
Donald Trump On Iran / Image Source : X
- हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारी गोलीबारी के बीच सुरक्षित निकले अमेरिकी डिस्ट्रॉयर
- ट्रंप का दावा- अमेरिकी जवाबी कार्रवाई में डूबीं कई ईरानी नावें
- मिसाइल और ड्रोन हमलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा
नई दिल्ली : Donald Trump On Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के तीन वर्ल्ड क्लास डिस्ट्रॉयर (Destroyers) हॉर्मुज जलडमरूमध्य से भारी गोलाबारी के बीच सुरक्षित गुजरे हैं। ट्रंप के अनुसार, इस दौरान ईरानी हमलावरों के साथ हुई मुठभेड़ में अमेरिका को कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि दूसरी तरफ भारी तबाही मची है।
ईरानी नावें समुद्र में डूबीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि इस सैन्य कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। US Destroyer Hormuz Strait अमेरिकी जवाबी कार्रवाई में ईरान की कई छोटी नावें पूरी तरह तबाह हो गईं और समुद्र में डूब गईं। ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया।
US Iran Sea Conflict ड्रोन हमलों को भी पूरी तरह विफल कर दिया गया
इसके साथ ही, ड्रोन हमलों को भी पूरी तरह विफल कर दिया गया। राष्ट्रपति के दावे के अनुसार , हमलावर ड्रोन अमेरिकी युद्धपोतों तक पहुँचने से पहले ही हवा में जलकर राख हो गए। इस पूरी घटना के दौरान तीनों अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स पूरी तरह सुरक्षित रहे।

Facebook


