Nashik TCS Case SIT Charge sheet / Image Souurce : SCREENGRAB
नासिक : Nashik TCS Case SIT Charge sheet : महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टीसीएस कंपनी में महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर मामले में जांच तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही एसआईटी ने नासिक की अदालत में अपनी दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह पूरी कार्रवाई मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई 8 अलग-अलग एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
इस नई चार्जशीट में रजा मेमन, दानिश शेख और निदा खान समेत कई मुख्य आरोपियों को नामजद किया गया है। इससे पहले देवलाली कैंप वाले मामले में पुलिस पहले ही 1,500 पन्नों की एक विशाल चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है।Mumbai Naka Police Station FIR पीड़ित महिला कर्मचारियों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन पर न सिर्फ यौन उत्पीड़न किया गया, बल्कि धर्म बदलने का भारी दबाव भी बनाया गया।
Nashik TCS Case SIT Charge Sheet इतना ही नहीं, व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए उन्हें धार्मिक प्रार्थनाएं भेजने और उनका खान-पान बदलने के लिए भी मजबूर किया जाता था। इसी सिलसिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के कॉर्पोरेटर मतीन पटेल से भी 9 घंटे तक कड़ी पूछताछ की गई है, जिन्हें आगामी 1 जून को दोबारा तलब किया जाएगा ।
नासिक TCS धर्मांतरण केस, SIT ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की #Nashik | #TCS | #ConversionCase | #SIT | Nashik | Maharashtra | TCS Conversion Case | @nashikpolice https://t.co/NUka1mhLJd
— IBC24 News (@IBC24News) May 29, 2026