Nashik TCS Case SIT Charge sheet : TCS विवाद में बड़ा मोड़! 8 FIR और 1500 पन्नों की चार्जशीट ने बढ़ाई मुश्किलें, AIMIM नेता समेत 8 लोगों पर SIT का शिकंजा

महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS कंपनी में महिला कर्मचारियों के कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले में जांच तेज हो गई है। SIT ने अदालत में दूसरी चार्जशीट दाखिल करते हुए कई आरोपियों को नामजद किया है। पीड़ित महिलाओं ने धार्मिक दबाव, व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए प्रार्थनाएं भेजने और खान-पान बदलने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Nashik TCS Case SIT Charge sheet : TCS विवाद में बड़ा मोड़! 8 FIR और 1500 पन्नों की चार्जशीट ने बढ़ाई मुश्किलें, AIMIM नेता समेत 8 लोगों  पर SIT का शिकंजा

Nashik TCS Case SIT Charge sheet / Image Souurce : SCREENGRAB

Modified Date: May 29, 2026 / 08:03 am IST
Published Date: May 29, 2026 7:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • SIT ने नासिक कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल की।
  • रजा मेमन, दानिश शेख और निदा खान समेत कई आरोपी नामजद।
  • पीड़ित महिलाओं ने धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।

नासिक : Nashik TCS Case SIT Charge sheet :  महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टीसीएस कंपनी में महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर मामले में जांच तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही एसआईटी ने नासिक की अदालत में अपनी दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह पूरी कार्रवाई मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई 8 अलग-अलग एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

चार्जशीट में रजा मेमन, दानिश शेख, निदा खान समेत कई आरोपी नामजद

इस नई चार्जशीट में रजा मेमन, दानिश शेख और निदा खान समेत कई मुख्य आरोपियों को नामजद किया गया है। इससे पहले देवलाली कैंप वाले मामले में पुलिस पहले ही 1,500 पन्नों की एक विशाल चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है।Mumbai Naka Police Station FIR पीड़ित महिला कर्मचारियों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन पर न सिर्फ यौन उत्पीड़न किया गया, बल्कि धर्म बदलने का भारी दबाव भी बनाया गया।

व्हाट्सएप के जरिए धार्मिक प्रार्थना का आरोप

Nashik TCS Case SIT Charge Sheet इतना ही नहीं, व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए उन्हें धार्मिक प्रार्थनाएं भेजने और उनका खान-पान बदलने के लिए भी मजबूर किया जाता था। इसी सिलसिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के कॉर्पोरेटर मतीन पटेल से भी 9 घंटे तक कड़ी पूछताछ की गई है, जिन्हें आगामी 1 जून को दोबारा तलब किया जाएगा ।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.