आज होगा राकांपा के इस दिग्गज नेता का ऑपरेशन, तैयारियां पूरी, लोग कर रहे दुआ

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘आज उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।’’ ऑपरेशन दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में होना है।

आज होगा राकांपा के इस दिग्गज नेता का ऑपरेशन, तैयारियां पूरी, लोग कर रहे दुआ
Modified Date: January 10, 2023 / 10:18 am IST
Published Date: January 10, 2023 9:56 am IST

NCP chief Sharad Pawar surgery today

मुंबई, 10 जनवरी । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

शरद पवार (82) के भतीजे एवं राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि पार्टी प्रमुख को एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होना था, लेकिन आंख के ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसलिए वह समारोह में नहीं जा पाएं।

read more: Aaj ka mausam: मौसम विभाग ने सुना दी गुड न्यूज, 24 घंटे में मिल जाएगी शीतलहर से राहत, 19 जिलों में रेड अलर्ट 

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘आज उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।’’ ऑपरेशन दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में होना है। राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार के समर्थक उनके सफल आपरेशन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

read more: शादी का झांसा देकर बनाते हैं शारीरिक संबंध तो नहीं लगेगा रेप केस, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि राकांपा प्रमुख का कुछ समय पहले भी एक आंख का ऑपरेशन हुआ था।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com