राकांपा ने शरद पवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, अब तक 110 लोग गिरफ्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को हैरानगी जताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर किया गया “हमला” क्या राज्य में अस्थिरता पैदा करने की एक सुनियोजित साजिश थी। NCP demands to increase security of Sharad Pawar

राकांपा ने शरद पवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, अब तक 110 लोग गिरफ्तार

sharad pawar

Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 9, 2022 7:31 pm IST

मुंबई, 9 अप्रैल । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को हैरानगी जताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर किया गया “हमला” क्या राज्य में अस्थिरता पैदा करने की एक सुनियोजित साजिश थी। पार्टी ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाने की भी मांग की।

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर दक्षिण मुंबई स्थित पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ के बाहर अचानक विरोध प्रदर्शन किया था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पवार के घर की ओर जूते भी फेंके थे। इस घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।

read more: CM Bhupesh Baghel का बयान | Raman के बाद Shivraj भी मुझे सपने में देख रहे हैं

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर मिला हुआ है। शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि अगर यह हमला राजनीति से प्रेरित था तो पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

read more: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर हैंडल हैक, मामला दर्ज

तपासे ने कहा, “पवार के घर पर किया गया हमला क्या राज्य में अस्थिरता पैदा करने के लिए सुनियोजित साजिश का हिस्सा था?” उन्होंने कहा कि राकांपा के घोषणापत्र में एमएसआरटीसी का राज्य सरकार में विलय करने की बात कभी नहीं कही गई थी, बल्कि निगम का आधुनिकीकरण करने के बारे में कहा गया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com