उल्हासनगर नर्सिंग होम में एक करोड़ की लूट के नौ आरोपी गिरफ्तार
उल्हासनगर नर्सिंग होम में एक करोड़ की लूट के नौ आरोपी गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र), 17 अक्टूबर (भाषा) ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक नर्सिंग होम से इस साल जुलाई में 1.01 करोड़ रुपये का सोना और नकदी चुराने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विठ्ठलवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक भगत ने सोमवार को बताया कि जांच के बाद नर्सिंग होम की एक महिला लैब टेक्नीशियन समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। महिला ने नकदी के बारे में अन्य लोगों को जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को हमने दो जौहरियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने चोरी किया हुआ सोना खरीदा था। हमने 58.31 लाख रुपये के 1,170 ग्राम सोने समेत 64.71 लाख रुपये की लूटी गयी संपत्ति बरामद की।’’
भाषा गोला संतोष
संतोष

Facebook


