पुणे में नौ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पुणे में नौ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पुणे, 19 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर जुन्नर तहसील के पिंपलवाड़ी गांव में हुई और 25 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि आरोपी बच्ची को पास के एक खेत में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
गिल ने बताया, ”मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।”
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


