सुनेत्रा पवार के स्थान पर राज्यसभा भेजने के लिए अबतक उम्मीदवार तय नहीं : भुजबल
सुनेत्रा पवार के स्थान पर राज्यसभा भेजने के लिए अबतक उम्मीदवार तय नहीं : भुजबल
मुंबई, सात मई (भाषा)महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के स्थान पर राज्यसभा में किसे भेजा जाएगा, इस पर अब तक फैसला नहीं हुआ है।
सुनेत्रा पवार (62) ने महाराष्ट्र विधानसभा के बारामती से निर्वाचित होने के बाद बुधवार को संवैधानिक प्रावधानों के तहत राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
भुजबल ने कहा कि विधानसभा सदस्य बनने के बाद राज्यसभा से उनका इस्तीफा नियमों के अनुरूप है।
महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नियमों के अनुसार, विधायक बनने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा देना होता है (यदि वह उच्च सदन का सदस्य है)। तदनुसार, उन्होंने कल अपना इस्तीफा सौंप दिया।’’
राकांपा द्वारा इस सीट के लिए उम्मीदवार के सवाल पर भुजबल ने कहा कि सुनेत्रा के बदले किसे भेजा जाए, इसपर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है।
भुजबल ने स्वयं के संभावित उम्मीदवार होने की अटकलों पर कहा, ‘‘हमें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल रही है। अभी तक (राज्यसभा में पवार की जगह कौन लेगा, इस पर) कोई चर्चा नहीं हुई है। कम से कम, मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।’’
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


