किसी को भी दूसरों की गरिमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए: कॉमेडी शो से जुड़े विवाद पर फडणवीस
किसी को भी दूसरों की गरिमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए: कॉमेडी शो से जुड़े विवाद पर फडणवीस
मुंबई, 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी अभिव्यक्ति की आज़ादी किसी दूसरे व्यक्ति के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन न करे।
वह स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से जुड़े विवाद पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
फडणवीस ने कहा, ‘‘हर किसी को अपनी बात कहने की आज़ादी है और मैं खुद भी स्टैंड-अप कॉमेडी देखता हूं। यह मनोरंजन का एक ज़रिया है। लेकिन अभिव्यक्ति की आज़ादी का मतलब मनमानी करने की छूट नहीं होनी चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी दूसरों की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। एक व्यक्ति की अभिव्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।’’
भाषा आशीष रंजन
रंजन

Facebook


