महाराष्ट्र में ओमीक्रोन का एक भी नया मामला नहीं आया सामने

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन का एक भी नया मामला नहीं आया सामने

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन का एक भी नया मामला नहीं आया सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 23, 2021 1:07 am IST

मुंबई, 22 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। इससे एक दिन पहले राज्य में इसके 11 नए मामले सामने आये थे।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया, ‘‘ राज्य में आज ओमीक्रोन स्वरूप का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। अब तक राज्य में इस स्वरूप के कुल 65 मामले सामने आ चुके हैं।’’

इन सभी मरीजों में से 35 को आरटी-पीसीआर जांच में निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक दिसंबर से कुल 1,50,153 अंतरराष्ट्रीय यात्री राज्य आए हैं। इनमें से 21,809 मरीज ‘उच्च जोखिम’ वाले देशों से हैं और सभी की आरटी-पीसीआर जांच की गई है।

केंद्र ने मंगलवार को कहा था कि देश में ओमीक्रोन के मामलों मे वृद्धि के मद्देनजर ‘सक्रिय’ कदम उठाने की जरूरत है और रात्रिकालीन कर्फ्यू पर विचार करने की जरूरत है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में