केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को जेल में डाल देना चाहिए: उद्धव ठाकरे
केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को जेल में डाल देना चाहिए: उद्धव ठाकरे
मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मांग की कि आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को अब जेल में डाल दिया जाना चाहिए।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा आरोपमुक्त किए जाने पर बधाई दीं।
पार्टी के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा, “आप (भाजपा) निर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल में डाल देते हैं और अदालत उन्हें आरोपमुक्त कर देती है। अब उन अधिकारियों को जेल में डालिए जिन्होंने उन्हें गिरफ्तार किया था।”
शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि अदालत के फैसले से एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए देश की संस्थाओं का इस्तेमाल करती है।
आदित्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अरविंद जी चुनाव के दौरान राजनीतिक कैदी थे और केंद्र सरकार द्वारा की गई इस तरह की राजनीतिक हिंसा से हमारी राजनीतिक व्यवस्था के संदर्भ में भारत की छवि वैश्विक स्तर पर खराब होती है।’
भाषा राखी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


