ठाणे में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल, 10 वाहन क्षतिग्रस्त

ठाणे में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल, 10 वाहन क्षतिग्रस्त

ठाणे में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल, 10 वाहन क्षतिग्रस्त
Modified Date: June 30, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: June 30, 2026 4:07 pm IST

ठाणे, 30 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार को एक बड़ा पेड़ गिर जाने से 52 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया और 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना वागले एस्टेट इलाके में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि पीड़ित पवन झा पैदल अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी उन पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। तड़वी ने बताया कि उनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सड़क किनारे खड़े कम से कम 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद सड़क से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से दूर करने के लिए वागले पुलिस थाने के कर्मियों, नगर निकाय के वृक्ष प्राधिकरण विभाग और आरडीएमसी की टीम को काम पर लगाया गया।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में