मुंबई के कुर्ला इलाके में गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन गिरफ्तार
मुंबई के कुर्ला इलाके में गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन गिरफ्तार
मुंबई, 30 अप्रैल (भाषा) मुंबई के कुर्ला इलाके में तीन लोगों ने कथित रूप से गोली मार कर और चाकू घोप कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात वी. बी. नगर थाना क्षेत्र के पाइपलाइन ब्लॉक नंबर 3 में हुई।
अधिकारी ने बताया, ‘बाबा पवार पर रात करीब 10 बजे तीन लोगों ने हमला किया जिसमें से एक ने उस पर गोली चलाई तथा दो अन्य आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे तुरंत भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’
उन्होंने कहा कि हत्या और अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा नरेश
नरेश

Facebook


